फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद का साथ देना बंद करे पाक : महबूबा

Wed, 05 Apr 2017 11:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
MEHBOOBA MUFTI - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकवाद का साथ देना बंद करे। उसे न सिर्फ जम्मू-कश्मीर बल्कि पीओके के लिए भी आतंकवाद को प्रश्रय देने की रणनीति बदलनी चाहिए। महबूबा ने कहा, पाकिस्तान यदि आतंकवाद को समर्थन देना बंद करता है तो संवाद और अमन दोनाें की बहाली मुमकिन हो पाएगी।
विज्ञापन


अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र से पीडीपी के उम्मीदवार और अपने भाई तसद्दुक मुफ्ती के लिए प्रचार करने डूरू पहुंची महबूबा ने कहा, पाकिस्तान को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान अपनी उस नीति को पुनर्जीवित करना होगा, जिसमें पाक ने आतंकवाद को रोकने के लिए कोशिशें की थीं।

उन्होंने वाजपेयी का बयान याद दिलाते हुए कहा, उन्होंने कहा था तनावपूर्ण माहौल हमेशा नहीं रहने वाला। दोस्त बदले जा सकते हैं, पड़ोसी नहीं। आज भी इसी को मानते हुए पाकिस्तान को सरहद के दोनाें तरफ के हालात की खातिर इस पर तवज्जो देनी चाहिए। इसी नीति को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया, लेकिन अवसर को पाकिस्तान ने खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बेरोजगारी की समस्या से निजात के लिए हो रहे प्रयास'

लोगों को संबोध‌ित करतीं सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
स्थानीय मुद्दों पर महबूबा ने कहा, रियासत में बेरोजगारी एक बड़ा मर्ज है, जिसकी दवा करने को सरकार ने कई कोशिशें की हैं। निजी कंपनियाें का रियासत में निवेश कराया जा रहा है। सरकारी इदारे में भी अवसर तलाशे जा रहे हैं।

पर्यटन को उन्होंने गेम चेंजर बताते हुए कहा, इस क्षेत्र का विकास न सिर्फ स्थानीय अर्थव्यवस्था में सुधार को यकीनी बनाएगा, बल्कि रोजगार की अपार संभावनाएं भी मूर्त रूप लेंगीं। रियासत की तरक्की के लिए सरकार का नजरिया बिल्कुल स्पष्ट है। इसके लिए अवाम के समर्थन की दरकार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें