फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी के जंगलों में आतंकियों को खोजेंगे ड्रोन

Wed, 05 Apr 2017 11:43 AM IST
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन
घाटी में लगातार बढ़ती आतंकी घटनाओं और सीमा पार से अलगाववादियों के कनेक्शन के मिले ताजा इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा रणनीति में बदलाव किया है।
विज्ञापन


अब घाटी के जंगलों में आतंकियों की खोज में ड्रोन को लगाया जाएगा। मकसद यह है कि आतंकियों की मौजूदगी की हर पल की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को रहे ताकि उसके अनुरूप कार्रवाई की जा सके।

सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि लोकसभा उपचुनाव के दौरान आतंकी तंजीमें किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच चुके हैं। इसके लिए लश्कर और हिजबुल ने हाथ मिला लिया है। हाल के दिनों में सुरक्षा बलों पर हुए हमलों को भी इसी कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

  
Trending Videos
विज्ञापन

​हिंसा फैलाकर खौफ पैदा करने की साजिश

ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर सबसे संवेदनशील माना जा रहा है। यहां आतंकियों की मौजूदगी की लगातार सूचनाएं मिल रही हैं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे भी दक्षिणी कश्मीर से होकर गुजरता है, जहां से रोजाना सुरक्षा बलों के काफिले आवाजाही करते हैं।

सीआरपीएफ के प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि एंटी टेररज्मि ग्रिड को मजबूत किया गया है। संवेदनशील इलाकों में तैनाती बढ़ाई गई है। आतंकियों का पता लगाने के लिए ड्रोन की भी मदद ली जाएगी। अब तक मुठभेड़ के दौरान ड्रोन का सहारा लिया जाता रहा है। 

व्यापक पैमाने पर हिंसा भड़काकर लोगों में खौफ पैदा करने की भी साजिश है ताकि लोग मतदान के लिए न निकलें। इनपुट हैं कि मंत्रियों के घरों पर हमले कर हथियार लूटने और सुरक्षा बलों के काफिले पर हमले तेज किए जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें