फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने की कई चौकियों पर गोलाबारी, चार ग्रामीण घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने वीरवार शाम साढ़ सात बजे से सीमा से सटे अरनिया और आरएसपुरा के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भीषण गोलाबारी शुरू कर दी थी। रेंजरों द्वारा दागे गए मोर्टारों से एक महिला समेत अरनिया के वार्ड नंबर तीन के चार ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


तीन को जीएमसी अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया गया था। इनमें से दर्शन लाल (26) को पांव और पेट में छर्रे लगे हैं, पोली देवी (50) को गले में और विक्की (22) को पांव में छर्रे लगे हैं। आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में शाम सात बजे से पाकिस्तान ने दर्जन भर चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू की थी।

बीएसएफ की ओर से भी मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा था। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी। आरएस पुरा और अरनिया संवाददाता के मुताबिक पाकिस्तानी गोलाबारी से सीमांत इलाकों में फिर से दहशत फैल गई और बहुत से लोगों ने रात को ही सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


अरनिया से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से अरनिया कसबे और त्रेवा गांव में सबसे ज्यादा गोलाबारी की जा रही थी। 
विज्ञापन

अरनिया कसबे और त्रेवा गांव में ज्यादा गोलाबारी

बीएसएफ अफसरों के मुताबिक सीमा पार से घुसपैठ कराने की कोशिश में लगातार नाकाम हो रहा पाकिस्तान बौखलाहट में लगातार सीज फायर उल्लंघन की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। आरएस पुरा संवाददाता के मुताबिक वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से आईबी से सटी बीएसएफ की जुगनू पोस्ट और नवां पिंड पोस्ट पर गोलाबारी शुरू कर दी गई।

पहले से सतर्क बीएसएफ के जवानों की ओर से भी पाकिस्तानी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा था। इसके करीब आधे घंटे बाद ही आठ बजे पाकिस्तानी रेंजरों ने अरनिया सेक्टर में भी गोलाबारी शुरू कर दी।

यहां पाकिस्तान की ओर से पहले निकोवाल पोस्ट पर गोलाबारी की गई, पर कुछ ही देर बाद पीतल पोस्ट और टेंट गार्ड पोस्ट को भी निशाना बनाया जाने लगा। अरनिया संवाददाता के मुताबिक पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा अरनिया कसबे और त्रेवा गांव में अन्य इलाकों के मुकाबले ज्यादा गोलाबारी की जा रही थी। बीएसएफ भी जवाबी कार्रवाई कर रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें