फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल खराब, छलनी मकान, अब सर्दी की मार

Thu, 16 Oct 2014 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोमाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीपी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष ठाकुर सूरम सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा सीमा पर खेतीबाड़ी पहले बारिश और अब पाकिस्तानी गोलीबारी से प्रभावित हो रही है। उन्होंने शिविरों में पहुंचे लोगों को बेहतर सुविधाएं देने की मांग की है।
विज्ञापन


पीडीपी ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने कहा कि लल्याल कानाचक्क, नई बस्ती, चड़गाली आदि क्षेत्रों के किसान सब्जियां उगाकर अपनी आजीविका चलाते हैं। गोलीबारी ने उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी कर दी है।

बड़े पैमाने पर सब्जियां खराब हो गई हैं। राहत शिविरों में बैठे ग्रामीणों को अब सर्दी की मार भी पड़ने वाली है। इसे देखते हुए राज्य सरकार को चाहिए कि विस्थापितों के लिए उचित प्रबंध करे।
विज्ञापन


इसके अलावा फसलों और घरों को पहुंचे नुकसान का मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। इस मौके पर मढ़ जोन के प्रधान विक्रम सिंह लंगेह, दिले राम आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें