पुलिस महकमे में भारी फेरबदल करते हुए छह थानों के नए एसएचओ नियुक्त किए गए। एसएसपी जम्मू की ओर से जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है। जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर भूषण सिंह मन्हास को बस स्टैंड का एसएचओ बनाया गया है।
जबकि वर्तमान एसएचओ अजीत सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। आरएस पुरा के एसएचओ दीपक जसरोटिया को भी पुलिस लाइन भेज गया है। उनके स्थान पर आबिद रफीकी को नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। नवाबाद के एसएचओ सतविंदर सिंह को पुलिस लाइन ट्रांसफर किया गया है।
जबकि इंस्पेक्टर करण चलोत्रा को उनकी जगह प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर परमजीत सिंह को गांधी नगर थाने का नया एसएचओ बनाया गया है। वर्तमान एसएचओ मंजूर अहमद कोहली को डीपीएल भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात जसबीर सिंह को गंग्याल का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है।
गंग्याल के वर्तमान एसएचओ सब इंस्पेक्टर नूर मोहम्मद को पुलिस लाइन भेजा गया है। डीपीएल में तैनात इंस्पेक्टर नवीन अंग्राल को बाहु फोर्ट का एसएचओ मनोनीत किया गया है।