फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सेना ने नियंत्रण रेखा पर तैनात किए शार्प शूटर

Fri, 31 Jul 2015 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एलओसी पर जिले के बालाकोट से लेकर साब्जियां सेक्टर तक के इलाके में अब पाक सेना ने अपनी अग्रिम चौकियों के पास बड़ी संख्या में शार्पशूटर तैनात किए हैं।
विज्ञापन


उन्हें भारतीय सेना के किसी भी जवान को सामने देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि पाक सेना ने स्नाइपर से गोली दागने के लिए सौ से अधिक प्रशिक्षित जवानों को तैनात कर रखा है।

खुफिया सूत्रों की मानें तो पाक सेना द्वारा तैनात किए गए शार्प शूटर आधुनिक स्नाइपर राइफलों से लैस हैं जो किसी की भी जरा सी झलक दिखने पर सटीक निशाने का शिकार बना सकते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी मंशा अपना कम से कम नुकसान कराए बिना भारतीय सेना को अधिक नुकसान पहुंचाना है।
विज्ञापन


दूसरा पाक सेना अपनी इस हरकत के लिए आतंकी संगठनों को दोषी ठहरा कर खुद साफ बच निकलना चाहती है। तीसरा सटीक निशाने से भारतीय जवानों को शहीद करने के बाद उनके साथियों का ध्यान भटका कर आतंकियों को घुसपैठ कराने में सहायता करना है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाक सेना द्वारा अपनी अग्रिम चौकियों तक आने के लिए भूमिगत रास्ते भी बनाए गए हैं जिसके चलते उसके जवान काफी दूर से भारतीय जवानों को दिखे बिना अपनी चौकियों तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए किया गया है ताकि शार्प शूटरों द्वारा भारतीय जवानों को नुकसान पहुंचाए जाने के बाद अगर भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई करती है तो पाक सेना के जवान उनके निशाने में न आ सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें