जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो जवान शहीद हो गए। शहीद जवान अखेलिश कुमार पटेल मध्य प्रदेश के रेवा जिले के गोंडारी गांव के निवासी थे। वहीं एक अन्य शहीद जवान भीम बहादुर उत्तराखंड के देहरादून निवासी थे।
जम्मू कश्मीर में हो रही बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं हिमस्खलन व सड़क हादसे में दो जवानों सहित पांच लोगों की जान चली गई। बारिश के कारण रामबन इलाके में भूस्खलन का डर बना हुआ है। वहीं हवाई अड्डे पर खराब दृश्यता व बर्फबारी के चलते दो उड़ानों को रद्द कर दिया गया है साथ ही मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद है ।