फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके लिए बेहद खूबसूरत होने जा रहा है कश्मीर का ये प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

Tue, 23 May 2017 06:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में स्थित पहलगाम एक प्रमुख पर्यटन स्थल है - फोटो : File Photo
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में पर्यटकों को और भी खूबसूरती देखने को मिलेगी। यात्रियों को लुभाने के लिए ट्यूलिप, रोज गार्डन समेत चिड़ियाघर का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में सोमवार को हुई पहलगाम डेवलपमेंट अथारिटी की बैठक में यह फैसले लिए गए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को बताया गया कि फ्लोरीकल्चर विभाग की ओर से ट्यूलिप गार्डन का काम शुरू कर दिया गया है। 200 किस्मों के गुलाब के फूल रोज गार्डन में लगाए जा रहे हैं। यानर में एक और पार्क  60 कनाल भूमि पर विकसित किया जाएगा। महबूबा ने निर्देश दिए कि प्रकृति प्रेमियों के लिए पहलगाम में मिनी जू का विस्तार किया जाए। इसके लिए फंड का प्रबंध सीएएमपीए के अंतर्गत किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग को साल भर की गतिविधियों का कैलेंडर जारी करना चाहिए, जिसमें स्नो फेस्टिवल भी शामिल हों। इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट की शाखा को भी पहलगाम में स्थापित करने की हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि भूमि पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर पर्यटन राज्य मंत्री प्रिया सेठी, जेकेटीडीसी के वाइस चेयरमैन अल्ताफ कालू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें