फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu & Kashmir: पुलवामा में मिला अज्ञात जेट का मलबा, देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी

Wed, 07 May 2025 08:35 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुलवामा

सार

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर में एक अज्ञात जेट का मलबा मिला। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मलबे को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
अज्ञात जेट का मलबा देखते हुए लोग - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर में आधी रात के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए एक अज्ञात जेट का मलबा मिला। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मलबे को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। 

विज्ञापन

अज्ञात जेट का मलबा देखते हुए लोग - फोटो : बसित जरगर
सेना ने मंगलवार आधी रात के बाद एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने तबाह कर कर दिए। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत सेना ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैय्यबा, हिजबुल, मसूद अजहर और हाफिज सईद के ठिकानों को निशाना बनाया।

अज्ञात जेट का मलबा देखते हुए लोग - फोटो : बसित जरगर
भारत ने आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की
जानकारी के मुताबिक, 6 और 7 मई की दरमियानी रात देश के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया। घातक ड्रोन और मिसाइलों से हुए इस हमलों के जरिए नौ जगहों पर आतंकी ढांचे को नष्ट कर दिया गया। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई ठिकानों पर हमले भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना ने संयुक्त अभियान चलाकर किया। सेनाओं ने सटीक हमला करने वाले हथियारों का इस्तेमाल करके दहशतगर्दों को मिट्टी में मिलाने का काम किया। 
 

अज्ञात जेट का मलबा देखते हुए लोग - फोटो : बसित जरगर
पाकिस्तान और पीओके के अंदर मिसाइलों से हमला
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके के अंदर मिसाइलों से हमला किया। हमले सुनियोजित थे। कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसमें यह ध्यान रखा गया कि पाकिस्तान का कोई सैन्य ठिकाना इसकी जद में न आए। भारत ने इस मामले में संयम बरता और सिर्फ आतंकी ढांचों को निशाना बनाया।
विज्ञापन

अज्ञात जेट का मलबा देखते हुए लोग - फोटो : बसित जरगर
पहगाम में धर्म पूछकर आतंकियों ने की थी हत्या
भारतीय सेना की तरफ से आतंकियों के खिलाफ की गई ये बड़ी कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बदले के तौर पर है। जहां बीते 22 अप्रैल को आंतकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी, जिसके बाद देशभर में लोगों में एक बड़ा आक्रोश देखने को मिला। साथ ही देशवासी लगातार रूप से भारत सरकार से इस हमले की जवाबी कार्रवाई करने की मांग करने लगे। आखिरकार भारतीय सेना ने भी आतंकियों के हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान में नौ आतंकियों के ठिकानों पर मिसाइल दाग कर नेस्तनाबूद कर दिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें