जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में केरल हाईकोर्ट के तीन जज जस्टिस अनिल के नरेंद्रन, जस्टिस जी गिरीश और जस्टिस पीजी अजित कुमार बाल-बाल बच गए। तीनों जज अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर में छुट्टियां मना रहे थे। जस्टिस नरेंद्रन की डल झील में नाव की सवारी के लिए श्रीनगर लौटने की जिद ने सबकी जान बचाई।
द हिंदू ने जस्टिस नरेंद्रन के हवाले से लिखा, मौसम सुहाना था और हमने सोमवार को ही कुछ मंदिरों सहित पर्यटक आकर्षण के अधिकतर स्थानों को देखा। वाहन के चालक ने हमें आसपास घुमाया और हमें क्षेत्र के और भी पर्यटक स्थलों पर ले जाने की पेशकश की। हालांकि, मैंने डल झील में नाव की सवारी करने के लिए आज ही श्रीनगर लौटने पर जोर दिया क्योंकि मैं पहले भी इस क्षेत्र का दौरा कर चुका था और हम सुरक्षित रूप से श्रीनगर पहुंच गए।
आतंकी हमले के समय जजों के जम्मू-कश्मीर में होने की खबर से कानूनी हलकों में खलबली मच गई थी। हालांकि, जजों और उनके परिवारों के सुरक्षित बच निकलने से उनके मित्रों और शुभचिंतकों को राहत मिली।