फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर पर्यटकों से खिलखिलाया पहलगाम: मुंबई से पहुंचे 20 लोग, प्राकृतिक सुंदरता देख बोले- यहां घर बनाना चाहते हैं

Tue, 06 May 2025 04:22 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अनंतनाग

सार

पहलगाम पहुंचे इन पर्यटकों ने कहा कि कई टीवी चैनलों पर पहलगाम के बारे में सुना था, लेकिन स्वयं यहां आकर जो अनुभव किया है, वह अद्वितीय है। यहां का मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य उन्हें इतना पसंद आया है कि वे मन ही मन सोच रहे हैं कि क्यों न अपना घर यहीं बना लें।
विज्ञापन
पर्यटक को फूल देते बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आंतकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इससे अभी तक हर तरफ आंतकियों को लेकर गुस्सा देखा जा रहा है। हालात ये बने कि पहलगाम समेत कश्मीर के कई खूबसूरत पर्यटक वीरान हो गए। लोग होटलों की बुकिंग कैंसिल कराने लगे। इसका असर यहां के कारोबार पर पड़ा, मगर इसी बीच हालात अब सुधरने की उम्मीद दिखने लगी है। मुंबई से 20 पर्यटकों का एक दल यहां पहुंचा है, जिन्हें देखकर कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

बच्ची को फूल देता बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
पहलगाम पहुंचे इन पर्यटकों ने कहा कि कई टीवी चैनलों पर पहलगाम के बारे में सुना था, लेकिन स्वयं यहां आकर जो अनुभव किया है, वह अद्वितीय है। यहां का मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य उन्हें इतना पसंद आया है कि वे मन ही मन सोच रहे हैं कि क्यों न अपना घर यहीं बना लें। पर्यटकों ने एक संदेश देते हुए कहा है कि देशवासियों को जरूर इस खूबसूरत स्थान पर आना चाहिए। यहां का माहौल वास्तव में सुखद है और सुरक्षा के भी अच्छे इंतजाम हैं। डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

पर्यटक के इंतजार में बैठा बोट चालक - फोटो : अमर उजाला
पर्यटक हरसा डेकोश्टा ने कहा कि जब वे घर में कश्मीर आने की तैयारी कर रहे थे, तब उन्हें यह सुनकर चिंता हुई थी कि पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया है। इस पर उन्होंने काफी विचार किया, लेकिन अंततः निष्कर्ष निकाला कि डर के आगे जीत है और उन्होंने यात्रा का निर्णय लिया। जब वे यहां आए तो उन्होंने देखा कि स्थानीय लोग बहुत अच्छे और मेहमाननवाज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें