फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः प्रदेश में पहलगाम सबसे ठंडा, पारा शून्य से 6.5 डिग्री नीचे

Sat, 28 Nov 2020 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार को आसमान साफ रहा। धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की, हालांकि कश्मीर घाटी में ठंड बरकरार रही। अनंतनाग जिले का मशहूर पर्यटन स्थल पहलगाम सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान शून्य से 6.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने एक दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन


विभाग के अनुसार, अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य के आसपास था जबकि न्यूनतम तापामान कई स्थानों पर शून्य से कई डिग्री नीचे था। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग का प्रसिद्ध स्की रिसार्ट शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में पारा शून्य से 0.8, कुपवाड़ा में शून्य से 0.9 डिग्री और कोकेरनाग में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें