फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: युवाओं ने बुलंद की आतंकवाद के खिलाफ आवाज, कहा- हम देश के साथ

Fri, 27 Nov 2020 11:59 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीनगर के शेर ए कश्मीर पार्क के पास वीरवार को सेंटर फॉर इंक्लूसिव एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट के बैनर तले कश्मीरी युवाओं ने 26/11 के हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवादियों के खिलाफ आवाज उठाई। साथ ही कहा कि कश्मीर का युवा कभी बंदूक उठाने के हक में नहीं है, हमेशा देश के साथ खड़ा है।

विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष जुनैद मीर ने कहा कि जिस तरह से 26/11 को पाकिस्तान के दहशतगर्दों ने मुंबई में 168 लोगों को मौत के घाट उतारा उसी तरह वही दहशतगर्द यहां कश्मीर में भी बेकसूर निहत्थे लोगों को मौत के घाट उतारते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदर्शन की गूंज पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं तक जाएगी और उन्हें पता चलेगा कि यहां का नौजवान बंदूक नहीं चाहता है। मीर ने कहा कि यहां का युवा हाथों में कलम चाहता है। बंदूक से आज तक कुछ हासिल नहीं हुआ और ना ही आगे हो पाएगा।

वहीं एक अन्य युवा साजिद रसूल ने कहा कि आज का दिन न केवल भारतवासियों के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए ब्लैक डे है। उसके पीछे पाकिस्तानी आतंकियों का हाथ था। उन्होंने कहा कि कश्मीरियों को हमेशा दहशतगर्द के तौर पर पेश किया गया है, लेकिन आज हम एक साथ होकर यहां से यह संदेश देना चाहते हैं कि कश्मीरी कौम एक अमन पसंद कौम है। हमने न कभी आतंकवाद को बढ़ावा दिया और ना आगे देंगे। तब भी हम देश के साथ खड़े थे और आगे भी रहेंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पहली बार कश्मीर में ऐसा प्रदर्शन 26/11 को लेकर देखने को मिला, जब युवाओं ने एक साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की हो। इतना ही नहीं इसको लेकर पूरे शहर में कई जगहों पर बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स भी लगाई गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें