कश्मीर घाटी में मौसम में बदलाव के साथ राजनीतिक खेमों में भी डीडीसी अध्यक्ष के चयन को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। हालांकि, राजनीतिक दल खुलकर इस पर कुछ टिप्पणी नहीं कर रहे, लेकिन सूत्रों की मानें तो अंदरूनी स्तर पर राजनीतिक खेमों में अध्यक्ष को लेकर खींचातानी शुरू हो चुकी है। इस बीच अगर दक्षिणी कश्मीर के चार जिलों की बात करें तो इनमें से तीन जिलों में पीएजीडी का डीडीसी अध्यक्ष बनने की संभावना काफी ज्यादा है।
अनंतनाग जिले की बात करें तो 14 सीटों में से 9 पर पीएजीडी का कब्जा है, लेकिन इस बीच लारनू सीट पर दोबारा से मतों की गिनती के मद्देनजर यह आंकड़ा आठ पहुंच गया है। हालांकि, यह भी अध्यक्ष बनाने की दावेदारी को मजबूत करता है। वहीं जिले में कांग्रेस तीन और निर्दलीय दो सीटों पर कब्जा करने में सफल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: दुनिया का वो रेलवे पुल जिसके आगे एफिल टावर भी होगा छोटा, सीधे घाटी पहुंचेगी ट्रेन, देखें तस्वीरें
पुलवामा जिले में भी पीएजीडी के खाते में नौ, निर्दलीय के चार जबकि भाजपा के खाते में केवल एक सीट गई है। इस बीच कुलगाम में पीएजीडी के खाते में 12 जबकि कांग्रेस के खाते में केवल 2 सीटें गई हैं। इसके चलते पुलवामा और कुलगाम जिले में भी पीएजीडी का अध्यक्ष बनना तय है।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों को चीरकर बनाए गए इंजीनियरिंग के नायाब अजूबे, तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे
शोपियां की 14 सीटों में से पीएजीडी के खाते में 7, निर्दलीय के खाते में 4, अपनी पार्टी के खाते में 2 जबकि कांग्रेस के खाते में केवल 1 सीट है। यहां पर पीएजीडी निर्दलीय उम्मीदवारों को अपनी ओर करने की पूरी कोशिश में है। वहीं अपनी पार्टी भी अभी तक दो निर्दलियों को पार्टी में शामिल करने में सफल रही है। यहां कांटे की टक्कर हो सकती है।