फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टन में एनआईए की रेड, कई लोगों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन इलाके में एक महिला के घर पर छापा डाला। जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने मियां मोहल्ला पट्टन में हनीफा बेगम नाम की एक महिला के घर पर रेड डाली और इस दौरान पूरे मकान की तलाशी ली। एनआईए की टीम ने महिला के परिवार वालों को पट्टन पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए भी बुलाया।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद सभी परिवार वालों को घर जाने दिया गया, लेकिन टीम ने एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और एक आधार कार्ड की फोटो कॉपी को सीज किया। यह रेड किस मामले के संबंध में डाली गई, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। हालांकि, एनआईए द्वारा इस रेड की कोई पुष्टि नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें