फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परगवाल में दो केंद्रों पर धान की खरीद शुरू, किसानों ने जताई खुशी

Wed, 15 Oct 2025 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। भारतीय खाद्य विभाग निगम और कृषि विभाग के सहयोग से परगवाल में मंगलवार को दो धान खरीद केंद्र (मंडियों) की शुरूआत हो गई है। पहला धान खरीद केंद्र गांव गुढ़ा मन्हांसा में जबकि दूसरा गांव परगवाल में प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

पहले दिन से ही किसानों ने इन केंद्रों पर पहुंचकर अपनी उपज बेचना शुरू कर दी। परगवाल में शुरू हुए केंद्र पर स्थानीय किसान सुबह से ही धान की बोरियां लेकर पहुंचे। वहीं गांव गुढ़ा मन्हांसा में भी पहले दिन से खरीदी प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्र के प्रभारियों ने बताया कि यहां पर सरकारी तय दर एमएसपी पर सीधे किसानों से धान खरीदा जा रहा है। धान खरीद केंद्र शुरू होने पर किसानों ने खुशी जताई है। किसानों का कहना था की अब वह इन केंद्रों पर अपना धान समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे और अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। खरीद केंद्र शुरू होने से पहले ही किसानों ने अपनी उपज मंडी में पहुंचा दी थी। कुछ किसानों का कहना था कि विभाग को धान खरीद केंद्र की संख्या बढ़ानी चाहिए क्योंकि क्षेत्र को कृषि प्रधान माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें