फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसी डोडा में ऑक्सीजन प्लांट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिला मुख्यालय स्थित जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल में शनिवार को 750 लीटर पर मिनट क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है। इस अवसर पर डीसी विकास शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने प्रक्रिया का उन्होंने निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि इस प्लांट के शुरू हो जाने से जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर की कोई कमी नहीं रहेगी। हमारे पास पहले ही पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन युक्त बेड मौजूद थे और इसकी क्षमता बढ़ाने के लिए डीपीआर तैयार की गई है। इसकी क्षमता हजार लीटर पर मिनट (एलपीएम) हो जाएगी। जल्द ही भद्रवाह और गंदोह में भी ऑक्सीजन प्लांट बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा, जिसके लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। करोना महामारी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सक्रिय है।
उन्होंने लोगों से कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की है। इस अवसर पर प्रिंसिपल जीएमसी डॉक्टर दिनेश कुमार, मेडिकल सुपरीटेंडेंट जीएमसी डॉक्टर शब्बीर अहमद, एसपी हेडक्वार्टर पोपसी, नोडल अफसर ऑक्सीजन प्लांट डॉक्टर वलीद के. बलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें