फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कड़ी सुरक्षा में अस्पताल पहुंचाई गई ऑक्सीजन प्लांट की मशीनरी, एसएसपी ने कही ये बात

Sat, 01 May 2021 08:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू संभाग के रियासी जिला अस्पताल में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट की मशीनरी कड़ी पुलिस सुरक्षा में पहुंचाई गई। इस दौरान एसएसपी शैलेन्दर सिंह भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान जिला के किसी भी इलाकें में लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जरूरी कामों के लिए घरों से निकलने वाले लोगों से सिर्फ पूछताछ की जा रही है किसी को बिना वजह तंग नहीं किया जा रहा है। अगर किसी को कोई परेशानी हो तो निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा चौकी से संपर्क कर सकता है। 

विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट के बारे में भी जानकारी ली। इस प्लांट को अगले सप्ताह तक स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लखनपुर से रियासी तक मशीनरी पहुंचाने में कोई परेशानी नहीं आए, इसके लिए जिला पुलिस के जवान ड्यूटी पर लगाए गए थे। सीएमओ डॉक्टर राजीव शर्मा ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की पूरी देखभाल की जा रही है। मौके पर एसपी सुरजीत कुमार भगत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 18 साल बाद खुशी के पल: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के आगे फसल की कटाई शुरू    
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  श्रमिकों की करुण कथा: फिर घर की ओर चल पड़े मजदूर, रोजगार पर बने असमंजस से पलायन को मजबूर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें