आधिकारिक सूत्रों ने बताया, मंगलवार देर रात एक सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने लोलाब के जंगलों में ऑपरेशन शुरू किया था। घेराबंदी के दौरान दहशतगर्दों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की। अंधेरा होने के कारण सुरक्षाबल काफी एहतियात के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए थे। पूरी रात रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। इसी दौैरान एक आतंकी मारा गया।
बांदीपोरा में मारा गया दहशतगर्द पाकिस्तानी, एम4 राइफल बरामद
सूत्रों के अनुसार, बांदीपोरा में चल रही मुठभेड़ में मारा गया आतंकी पाकिस्तानी बताया जा रहा है। उसके पास से एक स्थानीय आधार कार्ड, एक अमेरिकी एम4 कारबाइन, दो ग्रेनेड व अन्य सामान बरामद हुआ है। यहां सुरक्षाबलों ने अभियान पूरा कर लिया है। इलाके की तलाशी जारी है।