फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ मार्ग पर ओवरलोडिंग बन रही जान के लिए खतरा

Mon, 27 Nov 2017 11:29 PM IST
एसके खाजूरिया,अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसोहली कठुआ सड़क मार्ग पर वाहनों में ओवरलोडिंग धड़ल्ले से जारी है। जानकारी होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने को लेकर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। बसोहली से नगरोटा, पलासी जाने वाले वाहनों में हर रोज वाहन की क्षमता से अधिक सवारियां भरी होती है।
विज्ञापन

रोजाना इस रूट पर अनगनित यात्री वाहन यात्रियों की आवाजाही का कार्य करते हैं। इन वाहनों में ज्यादातर वाहनों में दिन दहाड़े ओवरलोडिंग की जा रही है।बसोहली, नगरोटा रूट पर दिन ब दिन वाहनों में ओवरलोडिंग बढ़ती जा रही है। वाहन चालक यहां तक हो सके अपने वाहनों को क्षमता से ज्यादा ओवरलोड कर लेते हैं।
नगरोटा बसोहली के स्कूलों में छुट्टी के बाद हर वाहनों में जबरदस्त ओवरलोडिंग होती है। जहां तक कि स्कूलों के विद्यार्थियों को भी वाहनों से लटक कर और वाहनों की छत से लटका हुआ देखा जा सकता है। बसोहली-नगरोटा, पलासी की सड़कों पर आज भी वाहन चालक सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाकर वाहन चलाते देखे जाते हैं।
विज्ञापन

जान खतरे में डालकर यात्रियों को वाहनों में ऐसी जगहों पर लटका देखा जा सकता है, जहां पर जरा सी सावधानी में चूक होने पर यात्री की जान तक जा सकती है, लिहाजा ट्रैफिक विभाग को चाहिए कि ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों पर नकेल कसे, ताकि ओवरलोडिंग से होने वाले अनचाहे हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें