फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में अभी भी 200 से ज्यादा आतंकी सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में तैनात सेना की 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने कहा कि घाटी में अभी भी 200 से अधिक आतंकी वर्तमान में सक्रिय हैं।
विज्ञापन


दुआ वीरवार को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने घाटी की नियंत्रण रेखा पर तैनात इंफिल्ट्रेशन ग्रिड की कार्य प्रणाली को लेकर संतुष्टि जताई।

ऊपरी इलाकों में बर्फबारी कम होने को लेकर घुसपैठ संबंधित पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जीओसी सतीश दुआ ने कहा कि चाहे कोई भी स्थिति हो नियंत्रण पर तैनात सेना का इंफिल्ट्रेशन ग्रिड पूरी तरह से मजबूत और चौकस है। यही कारण है कि आतंकियों के अधिकतर घुसपैठ के मंसूबे सफल नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा एजें‌स‌ियां आतंक‌ियों पर कस रही ‌श‌िकंजा

वहीं घाटी में आतंकियों की मौजूदगी को लेकर दुआ ने कहा कि वर्तमान में घाटी में करीब 200 से अधिक आतंकी सक्रिय हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आतंकियों पर कसे गए शिकंजे के चलते वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हो पा रहे।

उन्होंने यह भी बताया कि सभी सुरक्षा एजेंसियां तालमेल से कार्य कर रही हैं और इसी का नतीजा है कि घाटी में आयोजित हुए गणतंत्र दिवस समारोह समेत आयोजित होने वाले अन्य बड़े कार्यक्रम शांतिपूर्वक तरीके से हो पा रहे हैं।

गौरतलब है कि सुरक्षा एजेंसियों को इस महीने के दौरान काफी कामयाबी हाथ लगी हैं, जिस दौरान कईं आतंकियों को ढेर किया गया जबकि कई को जिंदा भी पकड़ा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें