कश्मीर घाटी में तैनात सेना की 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने कहा कि घाटी में अभी भी 200 से अधिक आतंकी वर्तमान में सक्रिय हैं।
दुआ वीरवार को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने घाटी की नियंत्रण रेखा पर तैनात इंफिल्ट्रेशन ग्रिड की कार्य प्रणाली को लेकर संतुष्टि जताई।
ऊपरी इलाकों में बर्फबारी कम होने को लेकर घुसपैठ संबंधित पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जीओसी सतीश दुआ ने कहा कि चाहे कोई भी स्थिति हो नियंत्रण पर तैनात सेना का इंफिल्ट्रेशन ग्रिड पूरी तरह से मजबूत और चौकस है। यही कारण है कि आतंकियों के अधिकतर घुसपैठ के मंसूबे सफल नहीं हो पा रहे।