फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष दीक्षांत समारोह की तिथि पर बढ़ी नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से बाढ़ के कारण स्थगित विशेष दीक्षांत समारोह अब 24 अक्तूबर को होने जा रहा है। इसके लिए यूनिवर्सिटी स्टाफ तथा स्कालरों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। यूनिवर्सिटी के विभिन्न विद्यार्थी संगठनों ने पहले ही नई तिथि चौबीस अक्तूबर के लिए अपनी असहमति जाहिर कर दी है और इसके लिए किसी अन्य तिथि को निर्धारित करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


जम्मू यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों तथा विद्यार्थी वर्ग में यही चर्चा है कि 24 अक्तूबर को यूनिवर्सिटी के विशेष दीक्षांत समारोह की तिथि निर्धारित करने में कुलपति ने जल्दबाजी की है। त्योहारों को ध्यान नहीं दिया गया है। एक ओर बीस अक्तूबर को रिहर्सल की तिथि घोषित की गई है वहीं, जनरल जोरावर सिंह सभागार में इसकी तैयारियां भी जारी हैं।

हालांकि दीवाली त्योहार के लिए पहले से ही विद्यार्थी अपनी योजना के साथ घर की ओर निकल जाते हैं तथा स्टाफ और प्राध्यापक भी इस त्योहार पर घर में रहना पसंद करते हैं। लेकिन 23 अक्तूबर दीवाली के बाद दो लगातार त्योहार हैं जो पारंपरिक रीति रिवाज से महत्वपूर्ण हैं। इसलिए नई तिथि को लेकर विद्यार्थियों और स्टाफ में असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन

विज्ञापन

विशेष दीक्षांत समारोह की तिथि बदलने की अपील

शुक्रवार को जम्मू यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जूटा) की कार्यकारिणी की ओर से बैठक का आयोजन कि या गया। इस बैठक में जूटा सदस्यों ने जम्मू यूनिवर्सिटी के विशेष दीक्षांत समारोह की तिथि को बदलकर किसी दूसरी तिथि को निर्धारित करने की कुलपति से अपील की है।

गौरतलब है कि 24 अक्तूबर को विशेष दीक्षांत समारोह की तिथि निर्धारित हुई है। जूटा के सदस्यों ने बैठक के दौरान विशेष दीक्षांत समारोह की निर्धारित तिथि को लेकर कहा कि 23 अक्तूबर को दीवाली है, 24 अक्तूबर को विश्वकर्मा दिवस मनाया जाएगा, जबकि 25 को भइया दूज का त्योहार है।

ऐसे में बहुत से स्टाफ जम्मू जिले से अपने घर भी जाते हैं, जबकि कुछ जम्मू से दूर अपनेघर भी चले जाते हैं। जूटा ने चांसलर तथा प्रोचांसलर से अपील की है कि साल में एक ही बार ऐसा महत्वपूर्ण दीवाली त्योहार आता है वहीं, दीवाली के एक दिन बाद विश्वकर्मा दिवस के दिन ही विशेष दीक्षांत समारोह रखा गया है, जिससे वे हैरान हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें