फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की मौजूदगी में बोलीं महबूबा, बाहरी राज्यों के छात्रों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी

Tue, 19 Apr 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से बात करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि रियासत के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में देशभर से आने वाले विद्यार्थी हमारे लिए अतिथि देवभव हैं। गैर स्थानीय विद्यार्थियों की हर तरह से मदद करना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


वे रियासत से जाते समय हसीन यादें और बेहतर माहौल लेकर जाएं। श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के पांचवें दीक्षांत समारोह में पहुंची महबूबा ने यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर विवि प्रशासन की प्रशंसा की। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी ने शुरू की थी। लेकिन आज यूनिवर्सिटी ने देश की विख्यात सौ यूनिवर्सिटी में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की है। उन्होंने छात्राओं को अधिक पदक लाने पर बधाई देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं।
विज्ञापन


भारत में सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी क्षेत्र में बदलाव आया है। युवा चुनौतियों का सामना करके विकास के इंजन को मजबूत बनाने के लिए अपना अहम योगदान दें। रियासत में बाहरी राज्यों से आने वाले विद्यार्थी हमारे लिए बेहतर अंबेसडर की तरह हैं। वे राज्य को अपना घर समझकर सुरक्षित वातावरण में रह सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें