फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने किया था इस अस्पताल का उद्घाटन, लोगों को मिल सकेंगी सुपर स्पेशलिटी की यह सुविधाएं

Sun, 14 Oct 2018 10:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी नारायण सुपर स्पेशलिटी अस्पताल - फोटो : फाइल
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी नारायण सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ककरयाल में आर्थोपेडिक तथा न्यूरोसर्जिकल सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। ताकि किसी भी सड़क हादसे या प्राकृतिक आपदाओं में घायलों को त्वरित सुविधा मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके।
विज्ञापन


अस्पताल की गवर्निंग बाडी के चेयरमैन बीबी व्यास की अध्यक्षता में हुई गवर्निंग बाडी की 52वीं बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि अस्पताल में इन दोनों प्रकार की सुविधाओं को बढ़ाया जाना चाहिए। इलाके में अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। समुचित इलाज न मिलने की वजह से कई लोगों को जान चली जाती है। लोगों को उनके घरों के नजदीक मुफ्त परामर्श सेवाएं प्रदान किए जाने की समीक्षा की।

इस दौरान बताया गया कि अस्पताल की ओर से अक्तूबर में 21 स्थानों पर चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह भी बताया गया कि अस्पताल सीजीएचएस में पहले से सूचीबद्ध है। ईसीएचएस और अन्य संस्थाओं से भी सूचीबद्ध किए जाने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


बैठक में मरीजों तथा उनके तीमारदारों से मिले सुझावों पर भी अमल किए जाने को कहा गया। इस अवसर पर सीईओ धीरज गुप्ता, सिमरनजीत सिंह, एम कुमार, डा. एमएम हरजाई, एमएम गुप्ता आशुतोष रघुवंशी, सुनील कुमार, नवनीत बाली मनु राम चंद्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें