फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मनरेगा प्लान बनाने के लिए ग्राम सभा का आयोजन

Fri, 03 Oct 2025 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी में वीरवार को कई पंचायतों के मनरेगा प्लान बनाने के लिए ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इसी कड़ी में सुंदरबनी के साथ लगती पहली पंचायत अप्पर भजवाल ए में भी मनरेगा प्लान बनाने के लिए ग्राम सभा आयोजित की गई। इस दौरान लगभग 100 की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


भूतपूर्व सरपंच यशपाल शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इसमें सभा के सदस्यों द्वारा मनरेगा में विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों को पूर्ण करवाने के लिए प्लान में रखवाया गया। इस अवसर पर पिछले महीने हुई मूसलाधार बारिश के कारण जगह-जगह लोगों के घरों के आसपास एवं सड़कों के साथ लगते टूटे हुए प्रोटेक्शन बॉल्स को फिर से बनाने के लिए प्लान में सम्मिलित किया गया। वहीं कई बावलियां, डायवर्शन नालों के बीच से जाने वाले रास्तों पर पुलिया व ग्रामीणों की जमीन को अतिरिक्त जल से बचाव के लिए नालियां बनाने के कार्यों को भी मनरेगा प्लान में सम्मिलित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें