फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों के फौलादी सीने को नहीं भेद पाएगी दुश्मनों की गोली, ऐसी है ये बुलेट प्रूफ जैकेट

Sun, 12 Aug 2018 12:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एके-56 की गोली से अब जवानों को हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट बचाएगी। ओईएफ (ऑर्डिनेंस इक्यूपमेंट फैक्ट्री) कानपुर ने सेना के जवानों के लिए हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट बनाई है। 9.5 किलोग्राम वजनी इस जैकेट को मिश्र धातु निगम (मिथानी) से बनाया गया है। परीक्षण के लिए बीएसएफ को दिया गया था।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि 5 मार्च को ये जैकेट डीजी बीएसएफ को दी गई थी। इस दौरान इसका चार चरणों में परीक्षण होना था। इसमें सामने और पीछे के अलावा शरीर के नाजुक अंगों (जैसे हृदय, फेफड़े, किडनी आदि) को टारगेट करके मारी गई गोली पर परीक्षण किया जा चुका है। इन तीन में ये सफल रही है। अब सिर्फ साइड गार्ड का परीक्षण बाकी है।

बनाने में कार्बन नैनोटेक्नोलॉजी का प्रयोग
जैकेट में तीन स्तर पर सॉफ्ट और हार्ड आर्म प्लेटें लगाई गई हैं। ये शरीर के अंगों को अधिक सुरक्षित रखते हैं। इसमें कार्बन नैनोटेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है। आमतौर पर पूरी बुलेट प्रूफ जैकेट का भार 10-13 किलो से अधिक होता है। दावा किया गया है कि इस जैकेट को कारबाइन, एके 47 और एके-56 की गोली भी नहीं भेद पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें