फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली जगहों पर लगाए जाएं पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू शहर में खाली पड़ी जगहों को हरेभरे स्थानों के तौर पर विकसित किया जाए। इन स्थानों पर पौधे लगाए जाएं। ये निर्देश वीरवार को जम्मू स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पौधरोपण अभियान की कार्य योजना की समीक्षा करते मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने वन और अन्य विभागों को दिए।
विज्ञापन

डीएफओ जम्मू ने बताया कि वन विभाग ने पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। पार्कों, स्कूलों, कालेजों, नदियों और नहरों के किनारों, सड़कों के किनारे खाली पड़े स्थानों पर पौधे लगाएं जाएंगे। मंडलायुक्त ने डीएफओ को निर्देश दिए कि वह रूटीन पौधरोपण अभियान में जिन जगहों को शामिल नहीं किया गया हैं, उन्हें भी पौधरोपण अभियान में शामिल किया जाए। मौके पर सहायक आयुक्त सेंट्रल, डीएफओ सोशल फारेस्टरी, स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के परियोजना निदेशक के अलावा सड़क एवं भवन निर्माण विभाग, नगर निगम, जेडीए आदि के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें