फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएस वजीर दोबारा चुने ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने टीएस वजीर को दोबारा पांच साल के लिए सर्वसम्मति से चेयरमैन चुना है। वीरवार को हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सरदार मोहिंद्र सिंह को मुख्य आयोजक, शब्बीर अहम वरिष्ठ चेयरमैन, सरदार कुलदीप सिंह उप चेयरमैन, विजय सिंह चिब अध्यक्ष और विजय यमय महासचिव मनोनीत किए। अन्य सदस्यों को भी नियुक्ति किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने केंद्र सरकार की स्क्रैप पॉलिसी का स्वागत किया है। टीएस वजीर ने कहा कि सरकार की ओर से बढ़ाए यात्री किराए का भी स्वागत करते हैं, हालांकि यह उनकी उम्मीदों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की शुरू की गई स्क्रैप पॉलिसी ट्रांसपोर्टरों के लिए काफी फायदेमंद होगी। स्क्रैप किए वाहन के स्थान पर नया खरीदने पर पांच प्रतिशत की छूट के साथ प्रदेश सरकार वाहन शुल्क पर 25 से 15 प्रतिशत की छूट देगी, जो कामर्शियल और नॉन कामर्शियल वाहनों पर लागू होगी। कहा कि प्रदेश में ट्रांसपोर्ट सब्सिडी स्कीम, ट्रांसपोर्टरों के आर्थिक पैकेज और वाहनों से संबंधित कार्यों का ऑनलाइन करना ट्रांसपोर्ट उद्योग के लिए संजीवनी साबित होगा। चेयरमैन ने कहा, सरकार को चाहिए कि प्रति वर्ष यात्री वाहन में संशोधन करे, ताकि आम लोगों के साथ ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें