फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सड़ेगा चीन का राजमा! जम्मू-कश्मीर के व्यापारियों ने 10.50 करोड़ रुपये का ऑर्डर किया रद्द

Sat, 27 Jun 2020 06:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राजमा - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

एलएसी पर उपजे तनाव से से खफा जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस के व्यापारियों ने चीन के उत्पादों का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया है। व्यापारियों ने चीन से 10.50 करोड़ रुपये का राजमा और सुंड का ऑर्डर रद्द कर दिया है। इसमें 9 करोड़ रुपये के राजमा और डेढ़ करोड़ रुपये की सुंड खरीदी जानी थी।

विज्ञापन

 
यह भी पढ़ेंः लद्दाख की बाना टॉप का किस्साः इस योद्धा ने बर्फ की 1500 फीट ऊंची दीवार पर चढ़ उड़ाए थे पाक के होश

व्यापारियों अब तुर्की को साढ़े चार करोड़ रुपये के राजमा के आयात का ऑर्डर दिया है। इसके अलावा स्थानीय राजमा को प्रोत्साहित करने के लिए मद्रास से राजमा के सैंपल मंगवाए हैं। इसी तरह कोचीन से दस लाख रुपये की सुंड के आयात का ऑर्डर किया गया है।  
विज्ञापन


वेयर हाउस के व्यापारियों का चीनी राजमा और सुंड का बहिष्कार करने से वहां से व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि ऑर्डर रद्द करने पर चीनी व्यापारियों ने अपनी सरकार से इन परिस्थितियों पर चिंता जताई है।

चीन में 80 करोड़ रुपये के राजमा की पैदावार होती है। देश में चीन से राजमा के आयात का बहिष्कार होने पर चीन में बड़े पैमाने पर राजमा के सड़ने की आशंका है। चीन के राजमा चीन के समुद्री रास्ते से मुंबई और फिर सड़क मार्ग से जम्मू पहुंचते हैं। जम्मू में प्रतिदिन करीब चार से पांच टन चीनी राजमा और करीब एक से दो टन सुंड की आमद होती है।

यह भी पढ़ेंः जब भारतीय वायुसेना के चार जांबाजों ने पाकिस्तान में घुसकर उड़ाई थी हथियारों से भरी ट्रेन    

 

विज्ञापन

ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के महासचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि चीन के साथ राजमा का एक बड़ा ऑर्डर रद्द किया गया है। व्यापारियों ने चीनी उत्पादों के बहिष्कार का संकल्प लिया है और इसके लिए सभी व्यापारियों से यह आह्वान किया गया है। इसके साथ ही ग्राहकों से अपील की गई है कि वे होलसेल व रिटेल में चीनी उत्पादों की मांग न करें, जिससे व्यापारियों पर चीनी उत्पादों को खरीदने का दबाव बने।

उन्होंने कहा कि तुर्की से राजमा और को चीन से सुंड के लिए नया ऑर्डर किया गया है। हालांकि चीन की तुलना में यह पदार्थ थोड़े महंगे में आएंगे, लेकिन चीन के खिलाफ आर्थिक लड़ाई में व्यापारी एकजुट होकर अधिक दाम चुकाने और अपना मुनाफा कम करने को तैयार हैं। उपभोक्ताओं की जेब पर अधिक बोझ नहीं पड़ने दिया जाएगा।

इस कारण चीन से मंगाना पड़ता था राजमा
जम्मू संभाग के भद्रवाह में पैदा होने वाला राजमा पूरी दुनिया में मशहूर है। यही कारण है कि जम्मू से भद्रवाही राजमा का भारी मात्रा में निर्यात होता है, जिससे जम्मू में इसकी मांग पूरी नहीं हो पाती है। इस कारण चीन से राजमा मंगवाया जा रहा था। वेयर हाउस के व्यापारियों ने दिल्ली, महाराष्ट्र व देश की अन्य बड़ी मंडियों के व्यापारियों से कहा है कि हमें चीनी सामान नहीं चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें