फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस सत्र में इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

Thu, 17 Sep 2015 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बीफ प्रतिबंध, श्रद्धालुओं के लिए हेलीकाप्टर सेवा पर सर्विस टैक्स जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गरमाई सियासत के बीच तीन अक्तूबर से शुरू होने जा रहे राज्य विधानसभा सत्र के लिए विपक्ष तल्ख रवैये के साथ सत्र का आगाज करना चाहता है तो सत्तापक्ष भी विपक्ष के हर सवाल का पूरी तैयारी से जवाब की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


सत्तापक्ष की तरफ से पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार की समन्वय कमेटी की बैठक के अलावा पार्टी स्तर पर भाजपा और पीडीपी की विधायक दल की बैठकों में रणनीति तैयार होगी। विपक्षी पार्टियों में कांग्रेस और नेकां की रणनीति भी विधायक दल की बैठकों में बनेगी। इसके लिए तैयारी पूरे जोरशोर से चल रही है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि विधानसभा सत्र के लिए सत्तापक्ष पूरी तरह से तैयार है। विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार जन आकांक्षाओं के अनुसार काम कर रही है। विकास कार्यों में तेजी लाई गई है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार रियासत में नाकाम हो गई है। न तो राज्य में स्मार्ट सिटी आई और न ही एम्स बनाने की तरफ कुछ किया गया।

बीफ प्रतिबंध, श्रद्धालुओं के लिए हेलीकाप्टर सर्विस पर सेवा शुल्क, रिफ्यूजियों के मसलों का हल न होना, सीमांत क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षा शेल्टर न मिलना, अलगाववाद, आतंकवाद में बढ़ोतरी और बाढ़ पीड़ितों को अब तक मुआवजा न मिलने जैसे मुद्दे जोरशोर से उठाएं जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें