सांबा। ऑफलाइन परीक्षा करवाने का विरोध लगातार जारी है। छात्रों ने शिक्षा बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन किया। शनिवार को छात्रों ने कस्बे के बाजारों में रैली निकालकर शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई।
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने जम्मू-पठानकोट हाईवे पर धरना देते हुए कुछ देर के लिए यातायात ठप कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद वह माने। उनका कहना था कि पूरा साल उन्हें आनलाइन पढ़ाया गया। अब परीक्षा आफ लाइन ली जा रही है। इससे पहले उन्होंने स्कूल शिक्षा कार्यालय पर धरना दिया।