पूर्व रक्षा राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह
- फोटो : File Photo
उड़ी में हुए हमले के बाद सरकार अब विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गई है । कांग्रेस, राजद समेत कई दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को हमले के लिए जिम्मेदार बताते हुए जमकर हमला बोला ।
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया है । लालू ने कहा कि देश में आतंकी हमले पीएम मोदी की लापरवाही के वजह से हो रहे हैं । लालू ने कहा कि पीएम को देश को जवाब देना पड़ेगा । मोदी अब फेल हो चुके हैं ।
लालू ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि इंटेलिजेंस होने के बावजूद किस लापरवाही के कारण बहादुर जवानों पर इतना बड़ा हमला हुआ?सरकार को बताना चाहिए? आर्मी कैंप पर ये दूसरा बड़ा हमला है ।
इंटेलिजेंस होने के बावजूद किस लापरवाही के कारण बहादुर जवानों पर इतना बड़ा हमला हुआ?सरकार को बताना चाहिए?आर्मी कैंप पर ये दूसरा बड़ा हमला है
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 18, 2016
'बिरयानी, साड़ी, शॉल और मिठाई वाली डिप्लोमेसी हो बंद'
uri
- फोटो : ANI
वहीं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार को बिरयानी, साड़ी, शॉल और मिठाई वाली डिप्लोमेसी छोड़कर पाकिस्तान को सख्त संदेश देना होगा ।
जितेंद्र ने कहा कि हमने अतीत में पाकिस्तान पर भरोसा करके बहुत बड़ी भूल की है और इससे निपटने का एकमात्र रास्ता ये है कि पाक को अब सख्त संदेश दिया जाये ।
Govt should stop the diplomacy of sarees, biryanis, sweets & shawls,should send a hard hitting message to them (Pak) instead: Jitendra Singh
— ANI (@ANI_news) September 18, 2016
सोनिया-राहुल ने की हमले की निंदा, राहुल ने शहीदों के लिए रखा मौन
राहुल गांधी
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उड़ी में हुए हमले की निंदा की है । राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उरी में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हुआ । मेरी संवेदनाये हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार के साथ हैं । झांसी में अपने रोड शो के दौरान राहुल ने हमले में शहीद जवानों के लिए मौन भी रखा । कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने उड़ी हमले को कायरता पूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की ।
Strongly condemn the militant attack on Army base in Uri. My heartfelt condolences to the families of the bravehearts martyred in the attack
— Office of RG (@OfficeOfRG) September 18, 2016
'आईएस और पाकिस्तान की सेना द्वारा प्रायोजित था हमला'
RK SINGH
- फोटो : ANI
पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उड़ी में हुए हमले में आये आतंकी तो सिर्फ चेहरा हैं, पर असल में ये हमला आईएस और पाकिस्तान की सेना द्वारा प्रायोजित किया हुआ हमला है ।
आज सुबह हुए उरी हमले को लेकर सरकार इस बार सख्त मूड में दिख रही है। प्रधानमंत्री ने ट्विट करके हमले की निंदा। प्रधानमंत्री ने ट्विट में कहा कि देश की जनता इस बात का भरोसा रखे कि हमले के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
Terrorist groups are just front;these attacks are planned by ISI&Pak army.It’s state-sponsored attack:Former home Secy RKSingh on #UriAttack
— ANI (@ANI_news) September 18, 2016