भारतीय सेना ने अखनूर क्षेत्र में पाकिस्तान की गोलाबारी का सटीक जवाब देते हुए एल-70 एयर डिफेंस गन और स्वदेशी आकाशतीर प्रणाली का प्रदर्शन किया। यह अभियान दिखाता है कि भारतीय सेना हर परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारत-पाक संघर्ष के दौरान एलओसी पर संघर्ष विराम उल्लंघन के बीच, भारतीय सेना ने अखनूर सेक्टर में साहस और सटीकता का बेहतरीन उदाहरण दिया। पाकिस्तान ने गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना की तोपखाना इकाइयों ने करारा जवाब दिया, जिससे दुश्मन की हर कोशिश असफल हुई।
विज्ञापन
इस दौरान, भारतीय सेना ने अपनी स्वदेशी तकनीक पर आधारित आकाशतीर प्रणाली और विकसित एल-70 एयर डिफेंस गन का सफल प्रदर्शन किया। भारतीय हवाई सुरक्षा प्रणाली ने दुश्मन के हवाई हमलों को आसानी से नाकाम कर दिया।
ऑपरेशन सिंदूर अभियान ने दिखाया कि भारतीय सेना हर मोर्चे पर पूरी तरह से तैयार है और किसी भी प्रकार के हमले या घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। इस प्रदर्शन ने पूरे देश में और स्थानीय नागरिकों में सेना के प्रति भरोसा और गर्व को मजबूत किया है।