फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऑपरेशन सिंदूर': पाक सीमा से सटे जिलों में हाई अलर्ट, जम्मू समेत इन जगहों पर स्कूल-कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान बंद

Wed, 07 May 2025 07:43 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, जम्मू

सार

पहलगाम हमले के आतंकियों और साजिशकर्ताओं को सबक सिखाने के लिए भारत ने बड़ा कदम उठाया है। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के नौ ठिकानों को नेस्तानबूद करने के लिए एयर स्ट्राइक की है। एयर एस्ट्राइक के बाद बॉर्डर इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
बॉर्डर इलाकों में अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। संभागीय आयुक्त जम्मू ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के आतंकियों और साजिशकर्ताओं को सबक सिखाने के लिए भारत ने बड़ा कदम उठाया है। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के नौ ठिकानों को नेस्तानबूद करने के लिए एयर स्ट्राइक की है। 

रक्षा मंत्रालय ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। भारतीय सेना ने यह कदम तब उठाया जब वह पहले से ही आज पाकिस्तान सीमा पर बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास करने जा रही थी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय बलों ने उन आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया है, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया था। 

नौ ठिकानों में से चार पाकिस्तान में और पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में
जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान पर रात 1:10 से 1:20 के बीच हवाई हमला किया। इस हमले में भवालपुर में जैश-ए-मोहम्मद के कार्यालय,  मुजफ्फराबाद सेंट्रल ग्रिड सिस्टम, और मरीदके में हाफिज सईद के कार्यालय सहित नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया है। 

 

आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए विशेष सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया। भारतीय सेना ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने में उनकी भूमिका के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के इरादे से हमलों के लिए स्थान का चयन किया था।
विज्ञापन

भारत के जवाबी पलटवर के बाद पाकिस्तान ने दुनिया के सामने आंसू बहाना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि दोनों देशों के बीच तीव्र तनाव के बीच भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए हैं। यह एक कायरतापूर्ण हमला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें