कश्मीर में सुरक्षा बलों की ओर से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ ही संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। बुधवार को तीन आतंकियों को मार गिराया गया।
डीजीपी ने संकेत दिए हैं कि आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा। लोगों को डराने धमकाने की घटनाओं को सख्ती से लिया गया है।
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी के शांतिपूर्ण माहौल से बौखलाए आतंकियों ने लगभग 20 दिन से लोगों में दहशत फैलाने की साजिशें शुरू की हैं।
इस दौरान नौ घटनाओं को अंजाम देकर तीन गैर कश्मीरी नागरिकों की हत्या कर दी। दो स्थानों पर ग्रेनेड हमले किए, जिसमें 21 लोग घायल हुए।