फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों की तलाश में 18 घंटे चला ऑपरेशन, खंगाला गया जम्मू-कश्मीर-हिमाचल की सीमा का चप्पा-चप्पा

Thu, 14 May 2020 02:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर-हिमाचल की सीमा से सटे कठुआ जिले के बनी उपमंडल के संदरूण और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन 18 घंटे चला। फिलहाल सुरक्षाबलों को कुछ भी हाथ नहीं लगा है, लेकिन सतर्कता बढ़ा दी गई है। मंगलवार सुबह शुरू हुए सर्च ऑपरेशन में पुलिस, सेना की टीए बटालियन, सीआरपीएफ और बीडीसी के साथ स्थानीय लोगों ने भी इलाके को खंगाला। वहीं सुरक्षाबलों की ओर से लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिमाचल की ओर से सुरक्षाबलों ने भी इलाके को खंगाला है, ताकि बीते दिन दिखे हथियारबंद संदिग्धों की हिमाचल की ओर जाने की संभावना को भी खत्म किया जा सके। घने जंगलों और दूरदराज के पर्वतों वाले इस इलाके में सुरक्षाबलों ने सतर्कता को बढ़ाते हुए स्थानीय लोगों को भी किसी भी तरह की संदिग्ध सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा है।

संदरूण से सटे एक इलाके में सोमवार शाम और मंगलवार सुबह एक चरवाहे के शेड में सात हथियाबंद संदिग्ध राशन आदि लेने के लिए घुस आए थे और उसे धमकाया भी था। इसकी सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों की टीमें बनी को रवाना हो गई थीं। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर स्थित गढ़ माता मंदिर तक के इलाके को सुरक्षाबलों ने खंगाला है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बीते साल भी इन्हीं दिनों देखी गई थीं संदिग्ध गतिविधियां

बनी-भद्रवाह मार्ग पर बर्फ हटाने का काम बीते साल भी जारी था और इसी बीच सरथल और छत्रगलां के बीच कुछ संदिग्ध लोगों ने काम पर लगे लोगों को मशीनें हटाने और वापस जाने की चेतावनी दी थी। ग्रेफ की ओर से मामला प्रशासन और पुलिस के संज्ञान में लाया गया था जिसके बाद सर्च अभियाना चला था।

बर्फ पिघलने के समय पटरी पर लौटते जनजीवन को देखते हुए इस तरह की घटना बीते साल भी सामने आई थीं। इसकी वजह से कुछ दिन ग्रेफ ने भी काम बंद कर दिया था। पुलिस की ओर से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाने और सुरक्षा का भरोसा दिए जाने के बाद ही काम शुरू हो पाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें