नैशनल कॉन्फ्रेंस के दक्षिण कश्मीर जोन के अध्यक्ष बशीर ने 4 अगस्त को दिए एक विवादित बयान में कहा था कि, 'यहां इतने लोग मर रहे हैं, तो क्या अपने घर के लिए लड़ रहे हैं। कोई तो मसला है जिसके लिए लोग अपने गरम-गरम खून का नजराना देते हैं। कश्मीर के मसले के लिए जितने भी लोग लड़ने आए हैं, वो सब शहीद हैं।'
पार्टी के सीनियर नेता बशीर ने कहा, 'हम तो पहले से कहते आ रहे हैं। 1953 में जब लोकतांत्रिक तौर पर चुने गए प्रधानमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद से जितने भी लोग मारे गए, वे सब शहीद हैं। ये जो पांच लोग मारे गए हैं वे भी शहीद हैं। सब शहीद हैं।'