फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नेकां सत्ता में आई तो रोक देगी ऑपरेशन आल आउट, आतंकियों को शहीद भी बता चुका है यह नेता

Sun, 23 Dec 2018 09:31 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बशीर अहमद वीरी - फोटो : फाइल
विज्ञापन
नेकां नेता और विधान परिषद के पूर्व सदस्य डॉ. बशीर अहमद वीरी ने कहा कि जम्मू कश्मीर की सत्ता में आने पर उनकी पार्टी वर्तमान में सेना के ऑपरेशन आल आउट को रोक देगी। पार्टी ने हमेशा एकल विचारधारा का प्रचार किया है। जो राज्य की विशेष पहचान का संरक्षण चाहती है और हमने हमेशा लोगों की गरिमा और सम्मान के लिए काम किया है।  
विज्ञापन


आम लोगों के खिलाफ शुरू किए गए किसी भी ऑपरेशन की निंदा की जाएगी और पार्टी ऐसे सभी अभियानों के खिलाफ जाएगी। वीरी शनिवार को हाउसिंग कालोनी खानाबल में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

पत्रकारों से बातचीत में वीरी ने कहा कि लोगों की आकांक्षाओं को संबोधित करने का समय है। यहां नरसंहार हो रहा है। हमारे बच्चे हर दिन मारे जा रहे हैं। एक तरफ  आप कह रहे हैं कि उन्होंने छात्रों को गुमराह किया है तो दूसरी तरफ  हम उन्हें मारने के लिए पूरा दमखम लाते हैं। यह न्याय नहीं है। इन बच्चों को मुख्यधारा में लाने का समय आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान, आतंकियों को बताया था शहीद

नैशनल कॉन्फ्रेंस के दक्षिण कश्मीर जोन के अध्यक्ष बशीर ने 4 अगस्त को दिए एक विवादित बयान में कहा था कि, 'यहां इतने लोग मर रहे हैं, तो क्या अपने घर के लिए लड़ रहे हैं। कोई तो मसला है जिसके लिए लोग अपने गरम-गरम खून का नजराना देते हैं। कश्मीर के मसले के लिए जितने भी लोग लड़ने आए हैं, वो सब शहीद हैं।'




पार्टी के सीनियर नेता बशीर ने कहा, 'हम तो पहले से कहते आ रहे हैं। 1953 में जब लोकतांत्रिक तौर पर चुने गए प्रधानमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद से जितने भी लोग मारे गए, वे सब शहीद हैं। ये जो पांच लोग मारे गए हैं वे भी शहीद हैं। सब शहीद हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें