फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन ऑल-आउट सफल, जल्द ही सामान्य हो जाएगी कश्मीर की स्थिति: एसपी वैद

Sat, 23 Sep 2017 09:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के मट्टन में खेल महोत्सव के समापन समारोह में कहा कि युवक-युवतियों के सपने हैं। पुलिस उनके सपने को सच करने में सहायक की भूमिका अदा कर रही है। पुलिस अन्य सरकारी विभागों के साथ मिलकर गरीब छात्रों के लिए कोचिंग कक्षाएं चलाने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन


ताकि वे आईएएस, नेट तथा नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकें। क्रिकेटर परवेज रसूल का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि रियासत के युवाओं में काफी अधिक प्रतिभाएं हैं। बस इन्हें निखारने की जरूरत है। It is my appeal to the youths on the wrong path, who have taken up arms, to give it up: J&K DGP SP Vaid pic.twitter.com/wl5LLjMEeH — ANI (@ANI) September 23, 2017
विज्ञापन


उन्होनें कहा कि हम चाहते हैं कि ऐसे महोत्सव आगे भी आयोजित किए जाएं  ताकि युवा पीढ़ी गलत रास्ते पर जाने के बजाय उसमें सकारात्मक सोच पैदा हो। चाहते हैं कि गन कल्चर खत्म हो और युवा नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नहीं चाहते कि यहां हालात ठीक हों और आने वाली पीढ़ियां चैन से जी सकें।

ऑपरेशन ऑल-आउट में काफी हद तक कामयाबी हाथ लगी है। आगे और कामयाबी मिलेगी। उम्मीद जताई कि बहुत जल्द ही कश्मीर विशेष कर दक्षिणी कश्मीर में हालात सामान्य हो जाएंगे। लोग बिना खौफ के जिंदगी जी सकेंगे
  Operation All-Out has been a success; situation in #Kashmir, specially South Kashmir, will be back to normal soon: SP Vaid, DGP J&K pic.twitter.com/HiivCt0ZsB — ANI (@ANI) September 23, 2017
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें