संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के रानी सुचेत सिंह स्टेडियम के निकट खाली स्थान पर प्रशासन की और से एक पार्क बनाया गया था। जिसमें काम काजी महिलाओं के नाम के बोर्ड लगाए गए थे, पार्क में पक्के रास्ते बनाए गए। पार्क में एक ओपन जिम भी लगाई गई, ताकि युवा वर्ग नशे से दूर हो कर जिम में पहुंचे। मगर रखरखाव के अभाव के कारण जिम टूट गई। पार्क में गंदगी का आलम बन गया।
पार्क बनाया गया ताकि सुबह शाम लोग सैर कर सकें। लोग पार्क में आने लगे सुबह शाम लोग पहुंच रहे थे। बाद में पार्क में लोग गंदगी फैंकने लगे किसी ने रोका नही तो पार्क बरबाद दो गया।
इंदू जंवाल
पूर्व पार्षद वार्ड 4 नगर परिषद सांबा लाखों रुपये खर्च कर जिला प्रशासन की ओर से ओपन जिम को लगाया गया, ताकि युवा वर्ग नशे की लत से दूर रहे व जिम में अपना समय व्यतीत करे व अपनी सेहत का ध्यान रखे। युवाओं का आना भी शुरू हुआ। एक वर्ष तक सब कुछ ठीक रहा। बाद में जिम की पाइपें तक तोड़ दी गई।
सीमा अंबा
पूर्व पार्षद वार्ड एक नगर परिषद सांबा।
2019 में रानी सुचेत सिंह स्टेडियम के निकट एक पार्क बनाया गया था। इसमें एक ओपन जिम भी लगाई गई थी, तब उन्होंने जिला प्रशासन से कहा था कि इसे नगर परिषद को सौंपा जाए, ताकि इस की देखरेख सही ढंग की जा सके। मगर ऐसा नहीं किया गया व एक वर्ष में ही जिम टूट गई पार्क में गंदगी फैंकने लगे। अब पार्क व जिम दोनों बर्बाद हो चुके हैं।
पवन कोहली
पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद सांबा।
मुझे मामले की जानकारी नहीं है। यदि वह नगर परिषद को सौंपी होती तो इसका रख रखाव सही ढंग से किया जाता।
वरिंदर पाल सिंह
सीईओ नगर परिषद सांबा।