फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 03 Jun 2024 04:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर-जोड़ियां मुख्य मार्ग पर नड गांव के पास रविवार को बस और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अखनूर उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस (जेके02एएफ 5649) अखनूर से पलांवाला जा रही थी और नड गांव के पास सामने से आ रही स्कूटी (जेके02सीजी 8663) से अचानक टकरा गई। स्कूटी सवार दोनों युवक बस के आगे गिर गए और बस युवकों के ऊपर से निकल गई। स्थानीय लोगों ने दोनों युवाओं को अखनूर के उपजिला अस्पताल में लाया, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सन्नी कुमार पुत्र यशपाल निवासी गुरहा जगीर (25) के तौर पर हुई। वहीं स्कूटी सवार दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घायल युवक की पहचान अंकु कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी गुरहा जगीर (23) के रूप में हुई। सड़क दुर्घटना होते ही बस चालक मौके से फरार हो गया। अखनूर पुलिस ने बस व स्कूटी को जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें