ओपीडी क्षेत्र में मरीज के साथ एक ही तीमारदार को आने की अनुमति होगी। इसमें उन्हें कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। इससे पहले जम्मू शहर के सुपर स्पेशियलिटी, साइकाइट्री और प्रमुख जच्चा-बच्चा अस्पताल (एसएमजीएस) को डिनोटिफाइड करके ओपीडी सेवा बहाल की गई है। एसएमजीएस में 50 फीसदी क्षमता के साथ रूटीन सर्जरी की जा रही है।