रियासी। जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को शुरू हुए वीकेंड लॉकडाउन में केवल जरूरी सामान की ही दुकानें खुली रहीं। फल-सब्जी, दवा और डेयरी उत्पादों की दुकानें सुबह सात से दोपहर एक बजे तक खोली गईं। रविवार को भी यही स्थिति रहेगी।
वीकेंड लॉकडाउन का असर रियासी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा पौनी में देखने को मिला है। दुकानें बंद होने के बाद बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण केवल जरूरी सामान की खरीदारी करने ही घरों से बाहर निकले हैं। शुक्रवार को डीसी चरणदीप सिंह के आदेश के बाद श्री शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू में सभी दुकानें सुबह सात से शाम सात बजे तक खोली गईं। तहसीलदार रियासी मुंशी राम और तहसीलदार पौनी लेखराज ने कई स्थानों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।