क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र है?
- फोटो : PTI
उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। एलपीजी उपभोक्ताओं की एलपीजी सब्सिडी को सीधे डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में लाने के लिए रियासत में दस फीसदी काम भी नहीं हो पाया है। कुल मिलाकर रियासत में एलपीजी के लिए 1622290 उपभोक्ताओं में से केवल 9.52 फीसदी का ही बैंकों में डीबीटी के लिए आधार कार्ड लिंक हो पाए हैं।
नौ मार्च, 2016 को रियासत सरकार के उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग की ओर से तैयार किए गए आंकड़ों पर गौर किया जाए तो एलपीजी की तीन कंपनियों, जिसमें एचपीसीएल के कुल रियासत में 1057930 उपभोक्ता हैं।
इसमें एलपीजी के आधार लिंक करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या करीब 26 फीसदी है, लेकिन इस कंपनी के बैंकों में आधार सीड करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या के केवल 7.52 फीसदी ही है। आईओसीएल कंपनी के उपभोक्ताओं की संख्या 383344 है।
इनमें से 34.60 फीसदी से एलपीजी के लिए आधार सीड कर दिया है और बैंकों में आधार सीड 16.49 फीसदी उपभोक्ताओं ने किया है। बीपीसीएल कंपनी के उपभोक्ताओं की संख्या 181016 है। इनमें से 24.07 ने ही एलपीजी के लिए आधार लिंक किया है, जबकि डीबीटी के लिए बैंकों में आधार लिंक केवल 8.77 फीसदी उपभोक्ताओं ने ही किया है।
एलपीजी डाटा बेस में डीबीटी और आधार सीड
कंपनी सक्रिय उपभोक्ता एलपीजी आधार लिंक फीसदी बैंकों में आधार लिंक फीसदी
एचपीसीएल 1057930 25.94 7.52
आईओसीएल 383344 34.60 16.49
बीपीसीएल 181016 24.07 8.77
कुल 1622290 26.90 9.52