फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज श्रीनगर से जम्मू के लिए छोड़े जाएंगे वाहन

Fri, 23 Jan 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा यातायात रहा। जम्मू से श्रीनगर के लिए सुबह छह बजे बजे से वाहन छोड़े गए इनमें 1670 बड़े वाहन और 785 छोटे वाहन शामिल रहे। शनिवार को श्रीनगर से जम्मू की ओर वाहन छोड़े जाएंगे।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर एकतरफा यातायात के तहत जम्मू से सुबह छह बजे से ग्यारह बजे दिन तक वाहन छोड़े गए। जिसमें यात्री वाहन शामिल रहे। वहीं, दस चक्के वाले ट्रकों या ट्राले को छोड़ा नहीं छोड़ा गया। बन तालाब नाका एवं टीसीपी नगरोटा से सुबह सात बजे से लेकर दस बजे तक ट्रकों को श्रीनगर के लिए छोड़ा गया और कुल मिलाकर करीब ढाई हजार छोटे-बड़े वाहन छोड़े गए।

ट्रैफिक पुलिस जम्मू के मुताबिक श्रीनगर के लिए एकतरफा यातायात सुचारु रूप से जारी था। आईजीपी ट्रैफिक जम्मू के मुताबिक अगले आदेश तक जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एकतरफा ही वाहन चलेंगे। बर्फबारी तथा बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिसलन के कारण हाईवे पर एकतरफा यातायात किया गया है।
विज्ञापन


लोअर मुंडा, जवाहर टनल, रामसू-रामबन व पत्नीटॉप क्षेत्र में सड़क पर फिसलन अधिक है जहां सावधानी बरते जाने के निर्देश हैं। गौरतलब है कि शनिवार को एकतरफा वाहन चलेंगे। वाहनों को सुबह दस बजे पंथा चौक क्रास करने, दोपहर बारह बजे लोअर मुंडा काजीकुंड व दोपहर डेढ़ बजे जवाहर टनल पार करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें