फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुराने लोहे के पुल को वन वे किया ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। जिला प्रशासन ने पुराने लोहे के पुल को वन वे करने का फैसला लिया है। इससे अखनूर को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अखनूर कस्बे में लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या ने आम जनता का जीवन मुश्किल कर दिया है। बाजारों में घंटों फंसे रहने से न केवल लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था, बल्कि आपातकालीन सेवाएं भी बाधित हो रही थीं। इस समस्या से निजात पाने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में एक विशेष कमेटी का गठन किया गया, जिसने एक रिपोर्ट तैयार की।

कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कई अहम फैसले लिए गए हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण है पुराने लोहे के पुल को अब केवल एक ओर (वन-वे) से ही वाहनों के लिए खोला जाएगा। इसके साथ ही जम्मू से अखनूर के लिए आने वाली सभी गाड़ियां नए पुल के रास्ते से होकर निकलेंगी। वहीं प्रशासन ने टिपर, डंपर, ट्रैक्टर ट्रॉली व लोड कैरियर को कस्बे के अंदर सुबह आठ से रात आठ बजे तक वर्जित कर दिया है। सभी भारी वाहन, बसें व स्कूल बसों को पुराने लोहे के पुल से वर्जित कर नए पुल से जाने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में यह भी सुझाया गया है कि कस्बे के निर्दोष चौक में ट्रैफिक पुलिस की पक्की चौकी बनाई जाए और बाजार के भीतर अनधिकृत पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं कस्बे में बाजार के बीच एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने के लिए कार्यकारी अधिकारी नपा अखनूर को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस बारे में एसडीएम अखनूर ने कहा कि जनता की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। यह कदम उसी दिशा में एक ठोस प्रयास है। इन बदलावों के लागू होने से अखनूर कस्बे को ट्रैफिक की पुरानी समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें