आरएस पुरा। सरकारी डिग्री कॉलेज आरएस पुरा की एनएसएस इकाई की ओर से कॉलेज परिसर में हर्बल चाय बागान की स्थापना के लिए पौधरोपण किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान तुलसी, लेमनग्रास, पुदीना, कैमोमाइल और अश्वगंधा सहित हर्बल पौधे लगाए गए। ये पौधे कॉलेज के नए हर्बल चाय बागान की नींव के रूप में काम करेंगे, जिसका उद्देश्य छात्रों को हर्बल उपचार और टिकाऊ कृषि के लाभों के बारे में शिक्षित करना है। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. प्रीतपाल कौर ने कहा कि यह पौधरोपण अभियान केवल हरियाली के बारे में नहीं है। उन्होंने कहा कि हर्बल चाय बागान को संस्थान के शैक्षणिक और पाठ्येतर ढांचे में भी एकीकृत किया जाएगा, जिससे छात्रों को हर्बल विज्ञान और पर्यावरण का अनुभव मिलेगा। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. चंचल अंगराल, एनएसएस पीओ ने कहा कि यह पहल युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूक कर स्वच्छ, हरित भविष्य के लिए भारत के मिशन का समर्थन करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने वाले संकाय सदस्य डॉ. शिवानी मनचंदा, डॉ. हरि सिंह, डॉ. आकृति परिहार, डॉ. सुनील कुमार मंगोच और डॉ. सवलीन कौर भी मौजूद थे।