दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पदगामपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच वीरवार को हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा स्थानीय आतंकी को समर्पण करने का पूरा मौका दिया गया। उसकी ओर से लगातार की गई फायरिंग के बावजूद भी सुरक्षाबलों द्वारा समर्पण के लिए काफी कोशिश की गई। सेना प्रवक्ता ने बताया कि सुबह एक आतंकी को ढेर कर दिया गया था।
दूसरा आतंकी इस दौरान कुछ मकानों के बीच पनाह लिए बैठा रहा। पता चला कि वह मोहम्मद शफी नामक स्थानीय आतंकी है। इस पर उसकी पत्नी को मुठभेड़ स्थल तक लाया गया।
पत्नी दिलशादा ने बार-बार लाउडस्पीकर पर समर्पण की गुहार लगाई। रोते बिलखते बच्चों के साथ पहुंची दिलशादा लगातार गुहार लगाती रही, लेकिन उसने एक न सुनी। जब वह समर्पण के लिए तैयार नहीं हुआ और सुरक्षाबलों पर फायरिंग करने लगा तो जवाबी कार्रवाई में ढेर कर दिया गया।