बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस इलाके में बुधवार रात हुई सड़क दुर्घटना के घायल ने जीएमसी में दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल का इलाज जारी है, हालांकि उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
बुधवार रात बाड़ी ब्राह्मणा पुल पर मोटर साइकिल के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बचन लाल और एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती कराया गया।
जहां बचन लाल (60) ने दम तोड़ दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस दोनों के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी है।